LATEST NEWS :
Mentorship Program For UPSC and UPPCS separate Batch in English & Hindi . Limited seats available . For more details kindly give us a call on 7388114444 , 7355556256.
asdas
Print Friendly and PDF

आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023

06.12.2023

आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023

 

   प्रीलिम्स के लिए: आईबीए जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 के बारे में, आईबीए जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में भारत के पदक विजेता

 

  खबरों में क्यों?

हाल ही में, भारत ने IBA जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 में 3 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।

  

महत्वपूर्ण बिन्दु:

  • भारत की तीन महिला मुक्केबाजों ने जूनियर वर्ल्ड में स्वर्ण पदक जीता, जिसमें उनकी संख्या (स्वर्ण पदक) कजाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही।

आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 के बारे में:

  • इसका आयोजन 23 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023 तक MIKA स्पोर्ट्स येरेवन, अर्मेनिया में किया गया था।
  • इस चैम्पियनशिप में कुल 26 देशों की टीम ने हिस्सा लिया है।
  • भारत की 26 सदस्यीय टीम ने इस चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक सहित 17 पदक हासिल किए।
  • इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 12 भारतीयों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जो इस संस्करण में किसी भी अन्य देश से अधिक था।
  • भारतीय महिला टीम इस स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक के साथ तालिका में कजाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही।
  • जबकि, रूस के 4 स्वर्ण पदकों के साथ पहले स्थान पर

IBA जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 में भारत के पदक विजेता:

स्वर्ण पदक विजेता :

पायल (48 किग्रा), निशा (52 किग्रा) और आकांशा (70 किग्रा)।

 

रजत पदक विजेता :

अमीषा (54 किग्रा), विनी (57 किग्रा), सृष्टि साठे (63 किग्रा) मेघा (80 किग्रा), प्राची टोकस (80+ किग्रा),जतिन (54 किग्रा), साहिल (75 किग्रा), हार्दिक पंवार (80 किग्रा) और हेमंत सांगवान (80+ किग्रा)।

 

कांस्य पदक विजेता:

नेहा लुन्थी (46 किग्रा), परी (50 किग्रा), निधि ढुल (66 किग्रा) और कृतिका (75 किग्रा),सिकंदर (48 किग्रा)।

Get a Callback