Race IAS - Crack UPSC with Excellence
Menu
asdas
Print Friendly and PDF

समर्थ उद्योग भारत 4.0 पहल

16.12.2024

 

समर्थ उद्योग भारत 4.0 पहल

 

 प्रारंभिक परीक्षा के लिए: समर्थ उद्योग भारत 4.0 पहल के बारे में

 

खबरों में क्यों?            

हाल ही में भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री ने राज्यसभा में समर्थ उद्योग भारत 4.0 पहल के बारे में जानकारी दी।

 

 

समर्थ उद्योग भारत 4.0 पहल के बारे में :

  • यह भारतीय पूंजीगत वस्तु क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने की योजना के तहत भारत सरकार के भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय की एक पहल है ।
  • समर्थ उद्योग में निर्माता, विक्रेता और ग्राहक मुख्य हितधारक हैं।
  • भारतीय विनिर्माण उद्योगों के बीच I4.0 के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए उद्योग 4.0 के लिए अनुभवात्मक और प्रदर्शन केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
  • इसके अंतर्गत 4 स्मार्ट एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और रैपिड ट्रांसफॉर्मेशन हब (समर्थ) केंद्र स्थापित किए गए हैं:

○सेंटर फॉर इंडस्ट्री 4.0 (सी4आई4) लैब, पुणे;

○आईआईटीडी-एआईए फाउंडेशन फॉर स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, आईआईटी दिल्ली;

○I-4.0 इंडिया @ आईआईएससी, बेंगलुरु; और

○स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग डेमो एवं डेवलपमेंट सेल, सीएमटीआई, बेंगलुरु।

  • समर्थ केंद्र एमएसएमई सहित उद्योगों को कार्यबल को प्रशिक्षित करने और उन्हें उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों के बारे में जागरूक करने के लिए निम्नलिखित तरीकों से सहायता प्रदान कर रहे हैं :

○उद्योग 4.0 पर जागरूकता सेमिनार/कार्यशालाएं और ज्ञान-साझाकरण कार्यक्रम आयोजित करना;

○उद्योग 4.0 के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए उद्योगों को प्रशिक्षण देना ;

○एमएसएमई सहित स्टार्ट-अप्स को परामर्श (आईओटी हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर विकास और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में) और इनक्यूबेशन सहायता प्रदान करना।

  • योजना के समर्थ केंद्र पहल के तहत उद्योग 4.0-सक्षम प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए एमएसएमई सहित किसी भी उद्योग को कोई वित्तीय सहायता नहीं दी जाती है।

                                                                      स्रोत: द हिंदू

 

समर्थ उद्योग भारत 4.0 पहल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यह केंद्रीय भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय की एक पहल है।

2. इसका उद्देश्य कार्यबल को प्रशिक्षित करने और उन्हें उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों के बारे में जागरूक करने के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सहायता प्रदान करना है।

 

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A.केवल 1

B.केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D.न तो 1 और न ही 2

 

उत्तर C

Chat with us