Race IAS - Crack UPSC with Excellence
Menu
asdas
Print Friendly and PDF

5वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार

25.10.2024

5वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार

 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के बारे में मुख्य तथ्य

 

खबरों में क्यों?

 हॉल ही में, भारत के राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किये।

 

राष्ट्रीय जल पुरस्कार के बारे में मुख्य तथ्य:

  • राष्ट्रीय जल पुरस्कार सरकार के जल समृद्ध भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए देश भर में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए अच्छे काम और प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
  • पुरस्कार 2018 में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए थे, और पहली बार 2019 में दिए गए थे।
  • सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज सहित नौ श्रेणियों में 38 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

सर्वोत्तम जिला श्रेणी में विजेता;

  • उत्तरी क्षेत्र से बांदा (उत्तर प्रदेश) और उत्तरी क्षेत्र से गांदरबल (जम्मू-कश्मीर) (संयुक्त विजेता),
  • पश्चिमी क्षेत्र से इंदौर (मध्यप्रदेश),
  • दक्षिण क्षेत्र से विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश),
  • पूर्वी क्षेत्र से बलांगीर (ओडिशा)।
  • उत्तर पूर्व क्षेत्र से धलाई (त्रिपुरा)।

                                                              स्रोत: पीआईबी

 

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1) पुरस्कार 2019 में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए थे, और पहली बार 2020 में दिए गए थे।

2)राष्ट्रीय जल पुरस्कार देश भर में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए अच्छे काम और प्रयासों पर केंद्रित है।

 

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A.केवल 1

B.केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D.न तो 1 और न ही 2

.

उत्तर B

Chat with us