Race IAS - Crack UPSC with Excellence
Menu
asdas
Print Friendly and PDF

भूखमरी की कगार पर ग़ाज़ा : WHO

22.05.2025

 

भूखमरी की कगार पर ग़ाज़ा : WHO

 

प्रसंग
 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ग़ाज़ा में व्याप्त भूख की स्थिति को विश्व की सबसे भीषण मानवीय संकटों में एक बताया है। 21 लाख लोग नाकाबंदी के तहत हैं, जिससे खाद्य और सहायता सामग्री की आपूर्ति बाधित है। लगभग 5 लाख लोग भीषण भूख, बीमारी और मृत्यु जोखिम में हैं।

भुखमरी क्या है और इसे कब घोषित किया जाता है?
 भुखमरी (Famine) खाद्य असुरक्षा का सबसे गंभीर स्तर है, जिसमें लोग अत्यधिक खाद्य संकट, कुपोषण, और भूख से मृत्यु दर में वृद्धि का सामना करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भुखमरी की घोषणा के लिए ये तीन प्रमुख मानदंड होते हैं:

  • 20% घरों को अत्यधिक खाद्य संकट हो।
  • 30% से अधिक बच्चों में तीव्र कुपोषण हो।
  • 10,000 लोगों में 2 या 10,000 बच्चों में 4 की दैनिक मृत्यु दर भूख से हो।
     

भुखमरी, खाद्य, जल और जीवन रक्षक संसाधनों की पूर्ण विफलता को दर्शाती है।

भूख और शरीर पर प्रभाव
 पोषण की दीर्घकालिक कमी से शरीर की ऊर्जा समाप्त हो जाती है, जिससे शारीरिक क्षय और अंततः मृत्यु हो सकती है।

भूख की प्रक्रिया के तीन चरण:

  1. प्रारंभिक चरण – एक या दो भोजन छोड़ने से शुरू हो सकता है।
  2. दूसरा चरण – शरीर वसा भंडार का उपयोग करता है।

अंतिम और घातक चरणवसा समाप्त होने पर शरीर मांसपेशियों और हड्डियों को ऊर्जा के लिए तोड़ता है।

Chat with us