नोबेल पुरुष्कार 2023
LATEST NEWS :
Mentorship Program For UPSC and UPPCS separate Batch in English & Hindi . Limited seats available . For more details kindly give us a call on 7388114444 , 7355556256.
asdas
Print Friendly and PDF

नोबेल पुरुष्कार 2023

नोबेल पुरुष्कार 2023

07-10-2023

खबरों में क्यों?

हाल ही में नोबेल पुरुष्कार 2023 की घोषणा की गई है।

नोबेल पुरुष्कार 2023 के बारे में :

शांति का नोबेल पुरस्कार 2023:

  • ईरान की महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली मानवाधिकार कार्यकर्ता न‍रगिस मोहम्‍मदी को नोबेल शांति पुरस्‍कार 2023 से सम्मानित किया गया है।

 

  • नरगिस मोहम्‍मदी को जब यह सर्वोच्च पुरस्‍कार दिया गया, उस वक्त भी वह जेल में बंद हैं।
  • नरगिस मोहम्‍मदी,नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली 19वीं महिला और दूसरी ईरानी महिला हैं।

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2023:

  • साहित्य का नोबेल पुरस्कार, 2023 नॉर्वेजियाई भाषा के लेखक जॉन फॉसे को दिया गया है।

 

  • जॉन फॉसे एक ऐसी शैली में उपन्यास लिखते हैं जिसे 'फॉसे मिनिमलिज्म' के नाम से जाना जाता है।
  • उन्हें यह पुरस्कार उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए दिया गया।

केमिस्ट्री का नोबल पुरस्कार 2023 :

  • केमिस्ट्री का नोबल पुरस्कार, 2023 मोउंगी बावेंडी, लुई ब्रुस और एलेक्सी एकीमोव को दिया गया है।
  • इन लोगो को यह पुरस्कार क्वांटम डॉट्स की खोज और विकास के लिए दिया गया है। 

फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार 2023:

  • साल 2023 के फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों अमेरिका के पियरे अगोस्तिनी, जर्मनी के फेरेंस क्रॉज और स्वीडन की एनी एल हुइलर को दिया गया है।

 मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 2023:

 

  • Corona की mRNA वैक्सीन तैयार करने के लिए मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार इस साल वैज्ञानिक कैटेलिन कैरिको और ड्रू वीजमैन को दिया गया है।

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2023:

  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2023 अभी तक प्रदान नहीं किया गया है।

नोबेल पुरुष्कार के बारे में :

  • नोबेल पुरुष्कार की शुरुवात 1901 में की गई थी।
  • यह पुरुष्कार उन लोगो को दिया जाता है जिन्होंने मानव जाती के लिए अविश्वसनीय कार्य या अविष्कार किये हों।
  • नोबेल पुरुष्कार को विश्व में बौद्धिक उपलब्धि के लिए दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।
  • इस पुरुष्कार का नाम स्वीडन के महान आविष्कारक और उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल Alfred Nobel के नाम पे रखा गया था।
  • नोबेल पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिया जा सकता है। साथ ही साझा रूप से अधिकतम 3 लोगों को ही नोबेल पुरस्कार दिया जा सकता है।
  • नोबेल पुरुष्कार को कुल 6 श्रेणियों में प्रदान किया जाता हैं।
  • 1969 से पहले नोबेल पुरुस्कार सिर्फ 5 श्रेणियों में दिया जाता था। 1969 से 6वे  नोबेल पुरुस्कार के रूप में अर्थशास्त्र को भी शामिल कर लिया गया।
  • नोबेल पुरुस्कार विजेताओं को एक निश्चित प्राइज मनी के साथ एक सर्टिफिकेट और गोल्ड का बना मेडल दिया जाता है।

नोबेल पुरुष्कार की 6 श्रेणी :

  • भौतिकी विज्ञान – रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ़ साइंसेज द्वारा दिया जाता है।
  • रसायन विज्ञान  – रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ़ साइंसेज द्वारा दिया जाता है।
  • अर्थशास्त्र – रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ़ साइंसेज द्वारा दिया जाता है।
  • साहित्य – रॉयल स्वीडिश अकादमी द्वारा दिया जाता है।
  • चिकित्सा विज्ञान  – इसको कारोलिंसका इंस्टिट्यूट द्वारा दिया जाता है।
  • शांति – नोर्वेइअन नोबेल कमिटी ओस्लो द्वारा दिया जाता है।

नोबेल पुरुष्कार से सम्मानित भारतीय :

  • रबिन्द्र नाथ टैगोर नोबेल पुरुष्कार पाने वाले भारत व एशिया के पहले व्यक्ति थे।
  • वह नोबेल पुरुष्कार पाने वाले पहले गैर यूरोपियन व्यक्ति भी थे।
  • उनको यह पुरुष्कार 1913 में साहित्य के क्षेत्र में प्रदान किया गया था।
  • मदर टेरेसा नोबेल पुरुस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला थी।
  • इनको 1979 में नोबेल के शांति पुरुष्कार से सम्मानित किया गया था।

No.

Name

Category

Year

1

Rabindranath tagore

Literature

1913

2

Dr.chandrashekhar venknatraman

Physics

1930

3

Hargovind khurana

Medicine

1968

4

Mother teresa

Peace

1979

5

Subramanyam chandrashekhar

Physics

1983

6

Amartya Sen

Economics

1998

7

Venkatraman ramakrishnan

Chemistry

2009

8

Kailash satyarthi

Peace

2014

9

Abhijeet banrji

Economics

2019

Get a Callback