Race IAS - Crack UPSC with Excellence
Menu
asdas
Print Friendly and PDF

यूराल नदी

09.04.2024

 

यूराल नदी

 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए: यूराल नदी के बारे में,महत्वपूर्ण बिन्दु,यूराल नदी की सहायक नदियाँ

 

खबरों में क्यों ?                                                                    

हाल ही में रूस ने दक्षिणी ऑरेनबर्ग क्षेत्र में यूराल नदी में ओर्स्क में बाढ़ आने के कारण  "संघीय आपातकाल" घोषित कर दिया हैं।

 

 

महत्वपूर्ण बिन्दु :

  • समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, भारी बारिश के कारण कजाकिस्तान के करीब दक्षिणी यूराल में स्थित ओर्स्क के पास एक बांध टूट गया।
  • अधिकारियों के अनुसार यह बांध 5.5 मीटर (लगभग 18 फीट) तक जल स्तर का सामना कर सकता हैं।
  • रूस में उराल, साइबेरिया, वोल्गा और मध्य क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

 

यूराल नदी के बारे में:

  • यह  यूरोप और एशिया  के बीच महाद्वीपीय सीमा के साथ  रूस और कजाकिस्तान से होकर बहती है।
  • इसे मूल कज़ाख भाषा में ज़ाय्यिक नदी भी कहते हैं।
  • इसकी उत्पत्ति रूस में माउंट क्रुग्लाया के निकट यूराल पर्वत से होती है।
  • यह यूराल पहाड़ों के दक्षिणी भाग में उत्पन्न होती है और लम्बे सफ़र के बाद कैस्पियन सागर में मिल जाती है।
  • यह विश्व का सबसे बड़ा अंतर्देशीय समुद्र है, जो यूरोप और एशिया के बीच स्थित है।
  • वोल्गा और डेन्यूब के बाद यह  यूरोप की तीसरी सबसे लंबी नदी है।
  • कैस्पियन सागर के लिए यह वोल्गा नदी के बाद दूसरा सबसे मुख्य जलस्रोत है।
  • इस नदी के जल स्रोत का लगभग 60% से 70% हिस्सा पिघलती हुई बर्फ का है, जबकि वर्षा एक छोटा स्रोत है।
  • यूराल नदी की एक प्रमुख विशेषता इसका डिजिटल डेल्टा या पेड़ जैसी संरचना है, जिसे नदी के कैस्पियन सागर में प्रवेश करते समय देखा जा सकता है।

 

यूराल नदी की सहायक नदियाँ  :

  • इसकी कुल 58 सहायक नदियाँ हैं, जिनमें सबसे प्रमुख हैं कुशुम, डेरकुल, छगन, इरटेक, उटवा, एलेक, बोलश्या चोबडा, किंडेल, सकमारा, तानालिक, साल्मिस, ओर, और सुंडुक।
  • दाहिनी ओर की सहायक नदियाँ विशिष्ट पहाड़ी नदियाँ हैं, जबकि बाईं ओर की सहायक नदियों में समतल भूमि की विशेषताएँ हैं।

 

                                                                                  स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

Chat with us