Race IAS - Crack UPSC with Excellence
Menu
asdas
Print Friendly and PDF

दिव्य कला शक्ति   

08.01.2024

 

दिव्य कला शक्ति                

 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए: दिव्य कला शक्ति कार्यक्रम के बारे में, महत्वपूर्ण बिंदु

                 

खबरों में क्यों?

हाल ही में ,विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग द्वारा अहमदाबाद, गुजरात में अपने समग्र क्षेत्रीय केंद्र के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम, "दिव्य कला शक्ति" का आयोजन किया गया।

 

महत्वपूर्ण बिन्दु:

  • इस कार्यक्रम में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया।
    • जिसमें कुल 100 दिव्यांग व्यक्ति शामिल थे।
  • दिव्य कला शक्ति नामक इस कार्यक्रम में समूह नृत्य,मनमोहक एकल प्रदर्शन, समूह गीत से लेकर मनमोहक एकल प्रस्तुति और विस्मयकारी विशेष कला का प्रदर्शन किया गया।
  • केंद्रीय समग्र क्षेत्रीय केंद्रों द्वारा आयोजित इस अद्वितीय कार्यक्रम ने दिव्यांग व्यक्तियों की छिपी प्रतिभा को उजागर किया, रचनात्मकता की दुनिया का अनावरण किया।
  • इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों को उनकी असाधारण प्रतिभा के सम्मान के प्रतीक के रूप में कुल ₹300,000 का चेक प्रदान किया गया।

 

दिव्य कला शक्ति कार्यक्रम के बारे में :

  • दिव्य कला शक्ति-विकलांग बच्चों और युवाओं के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है।
  • दिव्य कला शक्ति' कार्यक्रम का आयोजन, 2019 से किया जा रहा है।
  • यह कला, संगीत, नृत्य, कलाबाजी आदि के क्षेत्र में दिव्यांग व्यक्तियों की क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक व्यापक और अद्वितीय मंच प्रदान करता है।
  • दिव्य कला शक्ति के आयोजन,सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जाता रहा है।
  • दिव्य कला शक्ति कार्यक्रम का आयोजन देश के विभिन्न हिस्सों में किया जाता है।
  • उद्देश्य: इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों में आत्मविश्वास विकसित करना है और उनके माता-पिता और शिक्षकों की कड़ी मेहनत के प्रयासों की सराहना करना है।

 

                                               स्रोत: PIB

Chat with us