
भारत-इंडोनेशिया के मध्य उभरते संबंध
भारत-इंडोनेशिया के मध्य उभरते संबंध
GS-2: अंतरराष्ट्रीय संबंध
(IAS/UPPCS)
प्रीलिम्स के लिए प्रासंगिक:
भारत-इंडोनेशिया संबंध, लुक ईस्ट पॉलिसी, आसियान।
मेंस के लिए प्रासंगिक:
इंडोनेशिया के बारे में, भारत-इंडोनेशिया संबंध- विभिन्न आयाम, निष्कर्ष।
06/05/2024
स्रोत: TH
न्यूज़ में क्यों:
हाल ही में, दिल्ली में आयोजित सातवीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (JDCC) की बैठक में भारत तथा इंडोनेशिया ने समुद्री सुरक्षा और सैन्य उपकरणों के उत्पादन सहित समग्र द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और अधिक विस्तारित करने हेतु सहमति व्यक्त की है।
- राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75वें वर्ष के अवसर पर दोनों देशों द्वारा पहली बार "भारत-इंडोनेशिया रक्षा उद्योग प्रदर्शनी-सह-सेमिनार" जकार्ता में आयोजित किया गया था।
- इंडोनेशिया भी अपना स्वयं का रक्षा उद्योग बनाने का इच्छुक है और उसने इस संबंध में भारत के अनुभवों को साझा करने और रक्षा क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग के लिए साझेदारी की पेशकश की है।
- सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम), और इंडोनेशिया के राष्ट्रीय निजी रक्षा उद्योग संघ, पिनहंतानास, दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग साझेदारी को बढ़ावा देने और मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर करेंगे।
भारत-इंडोनेशिया संबंध:
ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध:
- भारत और इंडोनेशिया के मध्य सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक संबंध लगभग दो सदियों से भी अधिक पुराने हैं। इतिहासकारों के अनुसार, हिंदू, बौद्ध और मुस्लिम धर्म के लोग प्राचीन काल से भारत से इंडोनेशिया तक की यात्रा करते रहे हैं।
- इंडोनेशिया की भाषा पर संस्कृत का प्रभाव स्पष्ट नज़र आता है।
- रामायण और महाभारत जैसे महान भारतीय महाकाव्यों की कहानियाँ इंडोनेशियाई लोक कला और नाटकों का स्रोत हैं।
- इंडोनेशिया के उत्सवों और झाँकियों आदि में रामायण और महाभारत के पात्र कठपुतलियों के रूप में नज़र आते हैं।
- प्रसिद्ध बाली यात्रा, एक सप्ताह तक चलने वाला त्योहार, भारत और इंडोनेशिया दोनों में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
- इंडोनेशिया में भारत के दूतावास द्वारा जवाहरलाल नेहरू भारतीय सांस्कृतिक केंद्र (JNICC) का संचालन किया जाता है, जो नियमित तौर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत, भारतीय शास्त्रीय नृत्य (कथक और भरतनाट्यम), योग और हिंदी एवं तमिल भाषा से संबंधित कक्षाओं का आयोजन करता है।
- वर्ष 1989 में अपनी स्थापना के बाद से ही जवाहरलाल नेहरू भारतीय सांस्कृतिक केंद्र (JNICC) इंडोनेशिया में भारतीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
- साझा संस्कृति, औपनिवेशिक इतिहास और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद राजनीतिक संप्रभुता, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं स्वतंत्र विदेश नीति के साझा लक्ष्यों ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर काफी गहरा प्रभाव डाला है।
राजनीतिक संबंध:
- औपनिवेशिक शक्तियों के खिलाफ संघर्ष, लोकतांत्रिक परंपराएं, बहुलवादी संस्कृति और प्रगतिशील नेतृत्व भारत और इंडोनेशिया को जोड़ने वाले कुछ सामान्य सूत्र हैं।
- 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो सम्मानित अतिथि थे।
- स्वतंत्र भारत और इंडोनेशिया एशियाई और अफ्रीकी देशों की स्वतंत्रता के प्रमुख समर्थक बन गए, जिसकी भावना के कारण 1955 का ऐतिहासिक बांडुंग सम्मेलन हुआ और बाद में 1961 में गुटनिरपेक्ष आंदोलन का गठन हुआ।
- 1991 में भारत की 'लुक ईस्ट पॉलिसी' को अपनाने और 2014 में इसे 'एक्ट ईस्ट' में अपग्रेड करने के बाद से, राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, वाणिज्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों का तेजी से विकास हुआ है।
- भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है और वे भारत-प्रशांत के साझा दृष्टिकोण पर पहुंचे हैं।
- रक्षा क्षेत्र में, दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं और हर साल द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास समुद्र शक्ति और संयुक्त सैन्य अभ्यास गरुड़ शक्ति का आयोजन करते हैं।
वाणिज्यिक संबंध:
- इंडोनेशिया आसियान क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बनकर उभरा है।
- वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान कुल द्विपक्षीय व्यापार 38.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर (पिछले वित्त वर्ष से 48% की वृद्धि) था, जिसमें 10.02 बिलियन अमेरिकी डॉलर (18% की वृद्धि) का निर्यात और 28.82 बिलियन अमेरिकी डॉलर (62% की वृद्धि) का आयात था।
- भारत इंडोनेशिया से कोयला और कच्चे पाम तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है और खनिज, रबर, लुगदी और कागज और हाइड्रोकार्बन भंडार का आयात करता है।
- भारत इंडोनेशिया को परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पाद, वाणिज्यिक वाहन, दूरसंचार उपकरण, कृषि वस्तुएं, गोजातीय मांस, इस्पात उत्पाद और प्लास्टिक निर्यात करता है।
- इंडोनेशिया भारतीय निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य है।
भारतीय प्रवासी:
- एक अनुमान के मुताबिक़, इंडोनेशिया में भारतीय मूल के लगभग 100,000 इंडोनेशियाई नागरिक रहते हैं, वहीं इंडोनेशिया में 8500 से अधिक भारतीय नागरिक रहते हैं, जिनमें इंजीनियर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, बैंकर और अन्य पेशेवर शामिल हैं।
इंडोनेशिया के बारे में:
- इंडोनेशिया, दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित, मुख्य तौर पर अपने द्वीपों और आकर्षक परिदृश्य के लिये विश्व भर में काफी प्रसिद्ध है।
- हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच स्थित एक द्वीपसमूह (Archipelago) के रूप में इंडोनेशिया, दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
- इसकी राजधानी जकार्ता में है, लेकिन हाल ही में इंडोनेशिया ने बोर्नियो द्वीप में 2,000 किलोमीटर दूर एक साइट पर इसे स्थानांतरित करने की मंज़ूरी दे दी है, जिसे "नुसंतारा" नाम दिया जाएगा।
- इस देश की लगभग 80 प्रतिशत आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। इसके अलावा यहाँ ईसाई, हिंदू और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग भी मिलते हैं।
- सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले इस देश में भारत की तरह धर्मनिरपेक्षता सिद्धांत का अनुसरण किया जाता है।
- इस देश का कुल क्षेत्रफल 1,919,443 वर्ग किलोमीटर है जिसमें वर्ष 2014 की गणना के अनुसार, कुल 253,609,643 लोग निवास करते हैं।
निष्कर्ष:
- भारत और इंडोनेशिया के बीच दो हजार वर्षों से भी अधिक समय से सभ्यतागत संबंध रहे हैं। समुद्री पड़ोसी और रणनीतिक साझेदार होने के नाते दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण और करीबी रिश्ते हैं।
- वर्तमान समय में, इस साझेदारी की विशेषता द्विपक्षीय और बहुपक्षीय क्षेत्र में घनिष्ठ सहयोग है, जिसमें लगातार उच्च-स्तरीय बातचीत भी शामिल है।
- इंडोनेशिया भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
- आने वाले वर्षों में बढ़ते द्विपक्षीय और सामुदायिक संबंधों के साथ दोनों देशों में और आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं।
-------------------------------------------------------
मुख्य परीक्षा प्रश्न
भारत-इंडोनेशिया संबंधों के विभिन्न आयामों पर चर्चा कीजिए।