एडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0 कार्यक्रम

एडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0 कार्यक्रम

यह टॉपिक आईएएस/पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के करेंट अफेयर और मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र-1 भारत की ऐतिहासिक धरोहरें से संबंधित है

7 सितंबर 2023

चर्चा में:

  • हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 'विरासत भी, विकास भीके दृष्टिकोण के अनुरूप “एडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0 कार्यक्रम लांच किया है, जिसका उद्देश्य भारत की प्रचुर सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा और प्रदर्शन करना है।

प्रमुख बिंदु:

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 4 सितंबर 2023 को“एडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0 कार्यक्रम के अतिरिक्त इंडियन हेरिटेज ऐप और ई-परमिशन पोर्टल भी लॉन्च किया है।
  • एएसआई ने यह कार्यक्रम देश के प्रसिद्ध स्मारकों के संरक्षण हेतु कॉर्पोरेट हितधारकों के सहयोग से शुरू किया।
  • वर्तमान में पूरे देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण में 3696 स्मारक हैं।
  • ये स्मारक भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं साथ ही आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0' कार्यक्रम के बारे में:

  • यह कार्यक्रम 2017 में शुरू किया गया था जो पिछली योजना (एडॉप्ट ए हेरिटेज) का एक नया संस्करण है।
  • यह कार्यक्रम विभिन्न स्मारकों के संरक्षण एवं रख-रखाव लिए प्राचीन स्मारक और पुरातत्त्व स्थल एवं अवशेष अधिनियम (AMASR), 1958 के नियमों एवं दिशा-निर्देशों को लागू करता है।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉर्पोरेट हितधारकों के साथ सहयोग को बढ़ावा देना है जिसके माध्यम से वे अगली पीढ़ियों के लिए इन स्मारकों के संरक्षण में योगदान दे सकते हैं।
  • इसकी अवधि प्रारंभ में पाँच वर्ष के लिये होगी, जिसे आगे और पाँच वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

भारतीय विरासत ऐप और ई-अनुमति पोर्टल के बारे में:

इंडियन हेरिटेज ऐप:

  • इस ऐप में भारत के सभी ऐतिहासिक स्मारकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • इस ऐप में तस्वीरों के साथ स्मारकों का राज्यवार विवरण, स्मारक में उपलब्ध सार्वजनिक सुविधाओं की सूची, भू-टैग किये गए स्थान और नागरिकों के लिये फीडबैक तंत्र की सुविधा होगी।

ई-अनुमति पोर्टल:

  • यह पोर्टल स्मारकों पर फोटोग्राफी, फिल्मांकन और विकासात्मक परियोजनाओं के लिए अनुमति प्रदान करता है।
  • यह पोर्टल विभिन्न अनुमतियाँ प्राप्त करने की प्रक्रिया को तेज़ी से ट्रैक करेगा और परिचालन व लॉजिस्टिक बाधाओं को हल करेगा।

‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ योजना के बारे में:

  • यह पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण  और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है।
  • यह योजना 27 सितंबर 2017 (विश्व पर्यटन दिवस) पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा लॉन्च की गयी थी।

उद्देश्य:

  • पर्यटन' को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देने के लिये सभी भागीदारों के बीच तालमेल विकसित करना।
  • देश की धरोहर और पर्यटन को अधिक सतत बनाने के लिए  सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, निजी क्षेत्र की कंपनियों एवं कॉर्पोरेट से जुड़े नागरिकों/व्यक्तियों को शामिल करना।
  • विरासत स्थलों को मुख्य रूप से विभिन्न बुनियादी ढाँचे के साथ-साथ सेवा संपत्तियों के संचालन और रखरखाव से संबंधित आम चुनौतियों का सामना करना।
  • बुनियादी सुविधाओं और दीर्घकालिक आधार पर उन्नत सुविधाओं के प्रावधान के लिए एक मज़बूत तंत्र विकसित करना।

मुख्य परीक्षा प्रश्न

भारतीय सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना इस समय की आवश्यकता है। चर्चा कीजिए।